Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:लोकसभा चुनाव से पहले सपा के दिग्गजों ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान





सुनील उपाध्याय
बस्ती। सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।






 बस्ती मण्डल की तीनों सीटें बसपा के खाते में जाने से सपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी दिख रही है। गठबंधन में बस्ती मण्डल की तीनों सीटें बसपा के खाते में जाने से सपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी आज खुलकर आई सामने आई है। पिछले लगभग
15 वर्षो से सपा के सक्रिय सदस्य रहे राना दिनेश प्रताप सिंह व मम्मू सिंह ने छोड़ी पार्टी ने आज प्रेस वार्ता कर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। 





राना दिनेश प्रताप सिंह सपा के प्रदेश सचिव रह चुके है। साथ प्रदेश की राजनीति के भी अच्छी खासी पकड़ रखते है। राना दिनेश प्रताप सिंह वर्तमान में यूपी के ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर है।







 वही एक अन्य पार्टी छोड़ने वालो में कपिल देव सिंह उर्फ मम्मू सिंह है वह पूर्व राज्य मंत्री रामकरन के प्रतिनिधि रहे है। दोनो नेताओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। ऐसे के सपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी गठबन्धन के प्रत्याशी पर फिलहाल भारी पड़ सकती है।





 अभी ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि कुछ और दिग्गज जल्द ही पार्टी छोड़ सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे