Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:किसान के बेटे का नायब तहसीलदार पद पर चयन होने से मनकापुर में ख़ुशी की लहर








गोण्डा: तहसील क्षेत्र के किसान बेटे का नायब तहसीलदार पद पर चयन होने से परिजनो में खुशी की लहर व्याप्त है।



    मनकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम नरायनपुरग्रंट निवासी वृजेन्द्र कुमार उपाध्यया के पुत्र शंशाक उपाघ्यया का चयन नयाब तहसीलदार के पद पर हुआ है।वर्ष 2016में परीक्षा देने के उपरांत परिणाम रुका हुआ था।श्री उपाघ्यया वर्तमान समय में राजस्थान पीसीएस में सहकारिता सेवा के अधिकारी है और धौलपुर में सहकारी सीमित में महा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है।श्री शंशाक के पिता एक किसान माता सुशीला एक गृहणी है।पिता वृजेन्द्र उपाघ्यया ने बताया कि शंशाक की प्रारभिक शिक्षा गांव के परिषदीय विद्यालय मे हुई।परिषदीय विद्यालय पढाई पूरी होने के उपरांत कक्षा छः से  से बारह तक शिक्षा महाराजा इंटर कालेज अयोध्या धाम से ग्रहण किया और बीएससी,एमए व प्रचीन इतिहास  साकेत पीजी कालेज अयोध्या से किया।




वर्ष 2009-2011में आईएएस का साक्षात्कार दे चुके चुके है और वर्ष2016की यूपीएससी में भाग लिया था।जिसका परिणाम बीते शुक्रवार को परिणाम घोषित हुआ।जिसमें शंशाक का चयन नयाब तहसीलदार के पद पर होने से गांव व परिजनो में खुशी की लहर व्याप्त हो गयी।शंशाक ने बताया कि लक्ष्य के प्राप्ति के लिये 6से8घंटा नियमित पढाई करता था और किताबो के अलावा समाचार पत्र व सोशल ज्ञान पर अधिक ध्यान था।शंशाक ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनो तथा अपने बाबा स्वर्गीय शारदा चरण उपाध्या उर्फ छम्मन बाबू को समर्पित की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे