शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | प्रदेश के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने सोमवार को विकास भवन सभागार में विधानसभा क्षेत्र पट्टी की समीक्षा बैठक किये। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना के सम्बन्ध में जानकारी ली तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का नया निर्माण नही किया जायेगा जो पुराने बने हुये है
उन्हीं का शुद्धिकरण किया जा रहा है और साफ-सफाई कराना अभी अवशेष है। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता से विधानसभा क्षेत्र पट्टी अन्तर्गत सड़को के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया कि पुराने सड़कों के मरम्मत का कार्य बनाया जा रहा है एवं जो भी नई सड़के बननी है उसका प्रस्ताव जल्द ही उपलब्ध कराया जायेगा। समीक्षा बैठक मे उपस्थित ग्राम प्रधानों से कैबिनेट मंत्री ने आंगनबाड़ी केन्द्रो ंपर समस्त बुनियादी व्यवस्थाओं, पशु चिकित्सालय एवं पशु सेवा केन्द्र, राजकीय पॉलीटेक्निक, राजकीय आई0टी0आई0, बारात घर/सद्भाव मण्डप, पाईप पेयजल परियोजनायें, सोलर ऊर्जा, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, सी0सी0 रोड/नाली निर्माण आदि से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की और उस पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु ग्राम प्रधान एवं सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित भी किया।
उन्होने कहा कि इन योजनाओं हेतु जो भी प्रस्ताव हो उसे सम्बन्धित विभाग को उपलब्ध कराया जाये और जिस योजना में बजट की आवश्यकता उसकी मांग की जाये जिससे सम्बन्धित कार्य पूर्ण कराया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 दयाराम यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0ए0के0 श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी पट्टी विनोद कुमार सिंह सहित ग्राम प्रधान, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ