शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है एक ओर जहां कुछ दिन पूर्व नगर के आईटीआई मैदान में अपना दल ने न्याय रैली के बहाने चुनावी बिगुल बजा गई वहीं दूसरी ओर अन्य सियासी दलों के लोग भी गांव गांव लोगों से जनसंपर्क कर अभी से ही अपना गुणा गणित बैठाना शुरू कर दिए हैं |
इस चुनाव तैयारियों को लेकर भाजपा भी कहीं पीछे नहीं है | एक ओर परियोजनाओं के शिलान्यास दौर शुरू हो गया | लम्बे अरसे से स्वीकृति मेडिकल कालेज के शिलान्यास के साथ ही विभिन्न जगहों पर अरसे से बन चुके ट्रामा सेंटर के लोकार्पण को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 27 फरवरी को प्रतापगढ़ पहुच रहे है , तो वही मुसलमानों को रिझाने की खातिर 25 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम आबादी के गांवों के कायाकल्प की भी सरकार को याद सताने लगी है।
इसके लिए बाकायदा मंत्रियो को भी लगाया गया है ताकि अधिसूचना जारी होने से पहले औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा सके | कार्य भले ही चुनाव बाद शुरू हो ताकि मुस्लिम मतों में सेंधमारी की जा सके। सोमवार को सूबे के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह "मोती" ने विकास भवन में सभी विभागों के कर्मचारियो के साथ समीक्षा बैठक कर क्लास लगाई जिसमे मुस्लिम बहुल तमाम गांवों के प्रधानों को भी बुलाया गया और प्रस्ताव मांगा गया और अधिकारियो को भी ताकीद किया गया कि जल्द सारी प्रक्रिया पूरी कर ले।
वहीं सोमवार को चुनावी गोट बैठाने को लेकर सपा बसपा की संयुक्त कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जहां पर मंशा के अनुरूप कार्यकर्ताओं के एकजुट ना होने से बैठक को लेकर शहर में सपा बसपा के गठबंधन की तरह तरह की चर्चाएं होती रही | लोगों में चर्चा रही की यदि इसी तरह बैठकों या चुनावी गोट बिछाने में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही तो सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अपनी चुनावी वैतरणी की नैया को कैसे पार लगाएंगे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ