Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:किसान की बाईक लेकर उचक्के हुए फरार










अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।कोतवाली रूदौली अन्तर्गत रौजागांव चीनी मिल मिक्स प्लाण्ट के पास होटल पर चाय पीने रुके किसान की बाईक उचक्के लेकर फरार हो गए भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी सूचना के घण्टो बाद पहुची पुलिस महज खानापूर्ति करते नजर आई।



जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग चीनी मिल मिक्सर प्लाण्ट के समीप होटल पर जलपान करने रूके किसान धीरज पुत्र मिश्रीलाल लोधी हाडमऊ मजरे गनौली की बताई जा रही है बाईक सवार ने बयाया कि हम बाईक यूपी 42 एएस 6771 को उचक्कों ने पार कर दिया मै जलपान करने के बाद बाहर निकले तो बाईक न देख उनके होश उड गए और बिना देर किए सूचना रूदौली कोतवाली पुलिस को दी पीडित ने बताया कि सूचना देने के घण्टों बाद हल्का प्रभारी मौके पर पहुचे और जांच पडताल करने लगे साथ ही पीडित ने यह भी बताया कि मै गेहूं मे खाद डालने के लिए खाद लाने सहकारी समिति बहरास गया था ।



उक्त सम्बन्ध मे हल्का प्रभारी गुलाम रसूल ने घटना की पुष्टि करते हुए अन्य जानकारी देने के लिए बाईक चलाने का बहाना करते हुए फोन रख दिया वहीं पटरंगा थाना मे हुई पुरानी लूट का खुलासा न होने से दहशत का माहौल बना हुआ है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे