अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।शिक्षा क्षेत्र मवई के पीस कॉन्वेंट स्कूल मे वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया और महिला शिक्षा पर एक नाटक का आयोजन किया गया कला व विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चो द्वारा बनाए गए मनमोहक मॉडल लगाए गए।
वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि समाजवादी पाट्री युवजन सभा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अनूप सिंह व वशिष्ठ अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख निशात खान, रहे।कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले बीढा वाहिनी मा सरस्वती को दीप प्रज्वलित किया।
तत्पश्चात पुलवामा मे नौजवानो शहीदो की आत्मा शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा।बच्चो की कला देख कर खुश हुए और विद्यालय परिवार की ओर से प्रमाण पत्र देकर छात्र छात्राओ को सम्मानित किया अवसर पर शमीम खान,कल्लू सिंह ,स्कूल प्रबंधक अयाज अशरफ,डायरेक्टर राशिद खान तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ