दुर्गा सिंह पटेल
गोण्डा। मुजफ्फरनगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे डॉ नितिन गौर को इसी पद पर गोण्डा भेजा गया है। शासन ने देर रात उनकी तैनाती का आदेश जारी किया। मूल रूप से दिल्ली के निवासी डॉ गौर 2016 बैच के आईएएस हैं।
प्रशिक्षण के उपरांत नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग द्वारा उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आबंटित किया गया था, किन्तु पिछले साल 2017 बैच की आईएएस सौम्या पांडेय से शादी करने के बाद उनके अनुरोध पर भारत सरकार ने 26 जून 2018 को इसी आधार पर उनका कैडर परिवर्तन कर गया।
डॉ नितिन गौर के रूप में जिले को एक और चिकित्सक आईएएस मिला है। उन्होंने लेडी हार्डिंग मेडिकल कालेज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। सम्प्रति वह बुढ़ाना में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। बताते चलें कि गोण्डा के जिलाधिकारी नितिन बंसल भी चिकित्सक हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ