सुनील उपाध्याय
बस्ती:जिले में समाजवादी पार्टी को एक और झटका लगा है। समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख रहीं माधुरी आर्या के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में वर्तमान प्रमुख को मात्र 2 मत मिले है। जबकि अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली धनमन देवी को 33 मत मिले व 1 मत अवैध रहा।
बताते चले कि कप्तानगंज विधायक सी पी शुक्ला के नेतृत्व में कुछ महीने पहले धनमन देवी ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था । मामला कोर्ट में जाने के चलते कुछ दिन तक मतदान नही हो सका था। अब कल हुए मतदान में प्रमुख प्रत्याशी को करारी हार झेलनी पड़ी। वही इस पर विपक्ष का कहना है कि यह राजनीतिक द्वेष बस किया जा रहा है।
चुनाव नजदीक है ऐसे में समाजवादी पार्टी को एक के बाद एक लग रहे झटके आगामी चुनाव में पार्टी को भारी पड़ सकते है। अभी कुछ दिन पहले सपा पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 2 दिग्गजों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था।
वर्तमान प्रमुख के ख़िलास अविश्वास पास होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे को गुलाब अबीर लगाकर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ