शमशाद
रानीगंज / प्रतापगढ । मंगलवार को मंडी परिषद रानीगंज में संघ परिवार द्वारा भारतीय सेना द्वारा किए गए हवाई हमले पर हर्ष व्यक्त किया |
इस दौरान एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम की प्रशंसा करते हुए पुलवामा में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में बताया गया।जिसमें भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारे लगे।जिसकी अध्यक्षता राजेश त्रिपाठी ने की।
इस मौके पर प्रमुख रूप से राजेश त्रिपाठी, देवेन्द्र त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, राजेंद्र, मुकेश, बजरंगी,शमशाद आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ