अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान के कायराना पूर्ण पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा पुलवामा में आरपीएफ जवानों के काफिले पर किए गए फिदायीन हमले में शहीद हुए सभी जवानों के शहादत का बदला आज भारत की वायुसेना ने ले लिया है
भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को तड़के पाकिस्तान के आतंकवादी ट्रेनिंग सेंटर पर लगातार बमबारी करके पूरे ठिकाने को नेस्तनाबूद कर दिया है मात्र 17 मिनट की कार्रवाई में ही आतंकवादियों का सफाया कर के वायु सेना के सभी जवान सकुशल वापस अपने एयरवेज में पहुंच गए भारतीय सेना के पराक्रम कामयाबी तथा भारत सरकार व प्रधानमंत्री द्वारा सेना को खुला छोड़ दे कर हौसला अफजाई करने के लिए पूरे देश के लोग आज खुशियां मना रहे हैं तथा सेना व प्रधानमंत्री को बधाई भी दे रहे हैं
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज सांसद दद्दन मिश्रा विधायक पलटू राम जिला अध्यक्ष राकेश सिंह मीडिया प्रभारी डीपी सिंह उपाध्यक्ष अजय सिंह पिंकू सहित तमाम भाजपा नेताओं ने तुलसी पार्क स्थित अटल भवन पर पटाखे फोड़ कर तथा एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर विपक्ष के लोग 56 इंच सीना मोदी दिखाएं कहकर ताने कसते रहते हैं आज उन्हें 56 इंच सीना दिखाई दे रहा होगा पाकिस्तान को भी आज 56 इंच सीना का एहसास मोदी ने करा दिया है 14 फरवरी को आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को आगाह कर दिया था कि उसने बहुत बड़ी भूल की है
फिदायीन हमला कर आकर और इसका खामियाजा उसको तथा उसके समर्थित आतंकवादियों को भुगतना ही पड़ेगा जिसे मोदी ने शहीद जवानों के 13 मई के 1 दिन पूर्व ही करके दिखा दिया सेना की बहादुरी पूर्ण कार्यवाही तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता का लोहा पूरा विश्व मानने लगा है ।
"आरम्भ है प्रचण्ड" - आज हमारी सेना ने पाकिस्तान को फिर एक बार बता दिया और अहसास करा दिया कि - "मै शंकर का वह क्रोधानल कर सकता जगती क्षार–क्षार।
डमरू की वह प्रलय–ध्वनि हूँ, जिसमे नचता भीषण संहार।"
पूज्य अटल जी की कविता उद्धृत करते हुए सदर विधायक पलटू राम ने भाजपा कार्यालय अटल भवन तुलसी पार्क के सामने सेना के पराक्रम एवं शहीदों के बलिदान का बदला लिए जाने पर खुशियां मनाते हुए कहीं । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि देश का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र मोदी देश को शक्तिशाली नेतृत्व दे रहे हैं
उनके नेतृत्व में ना कभी देश रुकेगा ना देश झुकेगा इसके साथ साथ देश का विकास हर क्षेत्रों में हो रहा है । देश का गौरव और मान बढ़ा है । नरेंद्र मोदी ऐसे विश्व के नेता है जिन्होंने शपथ लेने के बाद ही विश्व समुदाय को आतंकवाद से लड़ने के लिए आवाहन किया है । आज पूरा विश्व नरेंद्र मोदी के साथ में खड़ा है।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू, जिला समन्वयक जगतपाल यादव ,अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष हरिलाल विमल, महिला मोर्चा के अध्यक्ष मंजू तिवारी, नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, विजय गुप्ता, रंजना पांडे ,रवि मिश्रा ,आईटी प्रभारी अंशुमाली भारतवंशी, मछुआरा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुन्नू कश्यप, राजेश कश्यप आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गोले पड़ाके जलाकर एवं मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ