Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:तिहरे हत्याकांड गांव अय्या बुजुर्ग का सांसद ने किया दौरा








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम अगया बुजुर्ग में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव व भय का माहौल व्याप्त हो चुका है । जिले की पुलिस तथा पुलिस अधीक्षक तमाम अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर लगातार नजर रख रहे हैं । गांव मे पीएसी व पुलिस फोर्स भी गांव में तैनात है । 




पुलिस अपराधियों की तलाश भी जोर शोर से कर रही है और इस घटना के खुलासे के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया जा चुका है । पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शीघ्र मामले का खुलासा करने का भी दावा किया है । इसी बीच आज सांसद दद्दन मिश्रा ने गांव अगया बुजुर्ग जाकर पूरे स्थिति का जायजा लिया ।ग्रामीणों से मुलाकात करके उन्हें न्याय दिलाने की का भरोसा दिलाया, साथ ही इस घटना में घायल निर्मला को देखने संयुक्त जिला चिकित्सालय भी सांसद पहुंचे । संयुक्त जिला चिकित्सालय में पर निर्मला का हाल जानने के साथ-साथ मौजूद डॉक्टरों से इलाज में कोताही न बरतने का निर्देश दिया ।




 बता दें कि सोमवार के तड़के आ अगया बुजुर्ग गांव में कुछ लोगों ने एक घर पर हमला करके पूरे परिवार को समाप्त कर दिया था । इस घटना में गृह स्वामी जगराम राजभर उसका पुत्र राजू तथा पुत्री गुड़िया उर्फ लाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी तथा उसकी बहू निर्मला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था ।
अस्पताल में निर्मला की हालत सामान्य है । सांसद ने घायल निर्मला से भी मुलाकात की और उसे हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया, साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात करके घटना का शीघ्र खुलासा करने को कहा । 




उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की ।सांसद के साथ में मंडल अध्यक्ष गुमडी रणविजय सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी व नंद कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे