सुनील उपाध्याय
बस्ती । किसान कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल का मंगलवार को किसान कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामभवन शुक्ल के नेतृत्व में पालिटेक्निक चौराहे के निकट फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। वे देवरिया से सड़क मार्ग से लखनऊ जा रहे थे।
अपने संक्षिप्त सम्बोधन में अखिलेश शुक्ल ने कहा कि पूरा देश जानता है कि किसान हितों के लिये कांग्रेस ने सर्वाधिक कार्य किये। डा. मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में किसानों का पूर्ण कर्ज माफ किया गया था। वर्तमान मोदी सरकार में किसान सर्वाधिक संकट का सामना कर रहा है। चीनी मिलों पर किसानों का अरबो रूपया बकाया है किन्तु उसे व्याज समेत भुगतान न दिलाकर केन्द्र सरकार दो हजार रूपये खाते में डालकर अपने जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहती है। आवाहन किया कि किसान कांग्रेस पदाधिकारी पूरी ताकत से जुट जाय और किसान समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुये बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें।
किसान कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल का स्वागत करने वालों में अजय कुमार पाण्डेय, बाल मुकुन्द मिश्र, डा. दीपेन्द्र सिंह, लवकुश चौधरी, राजू वर्मा, गुरूदीन निषाद, फूलचन्द चौधरी, मोहित आर्य, रमेश श्रीवास्तव, गोविन्द चौधरी, डा. इलियास, संजय पाण्डेय, संजीव त्रिपाठी, दिनेश पाल, उमेश कुमार, कल्लू बाबा, महेश शुक्ल, प्रदीप सिंह, राजेश यादव, मनोज चौरसिया, शत्रुघ्न निषाद, पंकज निषाद, मनीष सिंह, शुभम पाण्डेय, कयूम, रमेश उपाध्याय, हाशमी, सन्तोष पाण्डेय, राम प्रकाश शुक्ल आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ