राकेश गिरी
बस्ती । समाजवादी पार्टी महादेवा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर, बूथ प्रभारियों की बैठक मंगलवार को पूर्व राज्य मंत्री रामकरन आर्य के विकास भवन स्थित आवास पर विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुये विधानसभा प्रभारी विजय विक्रम आर्य ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे बूथ स्तर पर तैयारियां पूरी कर लें। राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुसार सपा-बसपा गठबंधन धर्म का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाय। कहा कि भाजपा के मनमानी नीतियों से गरीब, किसान, नौजवान, दलित, अल्पसंख्यक त्रस्त हो चुके हैं। पार्टी नेता घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुनते हुये अपनी सीमा रेखा में पीड़ितों की मदद करने के साथ ही पार्टी को मजबूती दें। कहा कि महादेवा की जनता बेसब्री के साथ लोकसभा चुनाव तीथियों का इन्तजार कर रही है। साम्प्रदायिक ताकतों की दाल नहीं गलने पायेगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष अली अहमद ने कहा कि सपा नेतृत्व का निर्णय हमारे सिर आंखों पर होगा। सपा-बसपा के नेता, कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट है और भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। बैठक का संचालन रामशंकर निराला ने किया।
बैठक को फूलचन्द श्रीवास्तव, महंथ यादव, सिन्टू पाल, प्रेम यादव, अशोक मिश्र, जमील अहमद आदि ने सम्बोधित किया। रामवृक्ष यादव, रणजीत यादव, राजेश, विमल शुक्ल, चन्द्रिका यादव, रवि गौतम, राघवराम यादव, मो. हासिम, कलाम, रामफल यादव, रिन्टू यादव, फूलचन्द तिवारी, रामधनी यादव, सन्तराम निषाद, जैनुल्लाह, मो. कैश, घनश्याम, सरवर, नन्दू प्रजापति, अब्दुल कलाम, रामचन्द्र, जामवन्त यादव, पवन यादव, शिवमंगल यादव, निसार अहमद, महेन्द्र राजभर, राम सुन्दर यादव, रंगीलाल यादव, इन्द्रसेन यादव, राम किशुन चौधरी, रजवंत सिंह, अमर अग्रहरि, मस्तराम यादव, राहुल पाल, फकी मोहम्मद, गोविन्द गौतम, राजकुमार यादव, निजामुद्दीन, बालक यादव, पप्पू चौधरी, वृजेन्द्र जायसवाल आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ