Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सांड से टकराया लैब टेक्नीशियन, मौत

फाइल फोटो : मृतक सत्यम सिंह








 योगी के कार्यक्रम से छूटने के बाद बाइक में जाते समय हुआ हादसा 
शिवेश शुक्ला  
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़-फैजाबाद राजमार्ग ‌पर स्थित मकूनपुर के पास लैबटेक्नीशियन की बाइक सांड से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 






जानकारी के अनुसार जनपद के कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चंदौका गांव निवासी सत्यम सिंह (25) पुत्र स्व ‌‌शिवशंकर सिंह लैबटेक्नीशियन था। ठेकेदारी पर वह जिला महिला अस्पताल में तैनात था। बुधवार को ड्यूटी पर आया था। दोपहर बाद वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जीआइसी मैदान चला गया। 




शाम को योगी के जाने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही प्रतापगढ़-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित मकूनपुर के समीप पहुंचा कि कई साड़ एकाएक उसके बाइक के सामने आ गए। जबतक वह ब्रेक लगाता कि बाइक साड़ से टकरा गई। इससे सत्यम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 




मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में सत्यम ने दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



सत्यम के कंधे पर था परिवार का बोझ 

सत्यम तीन भाई और तीन बहन में सबसे बड़ा था। पिता के मौत के बाद वह घर की जिम्मेदारी खुद निभाता था। परिवार का खर्च उठाता था। बड़ी बहन का ही महज शादी कर सकता था। सत्यम के मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। हर किसी के जुबान से निकल रहा है कि सत्यम के परिवार का खर्च अब कौन उठाएगा। कौन उसके बहनो की शादी करेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे