शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | महिला उत्पीड़न को लेकर नारी समाज को खुद आगे आना चाहिए। अब नारी को अपने स्वरूप का पहचानना व जानना होगा | उक्त बातें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला बार एसोसिएशन कार्यालय वुमेन लायर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए सदर तहसीलदार श्रीमती श्रद्धा पांडेय ने कही | उन्होंने कहा कि शास्त्रों में नारी को शक्ति का रूप कहा गया है।
उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का विशिष्ट स्थान है महिलाओं का घर बाहर दोनों तरफ से सामंजस्य बना कर जीवन जीना पड़ता है, इस काम को महिला बखूबी करती है | इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद महिला थाना की सब इंस्पेक्टर नीता त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि महिला पीड़ितों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना मेरी पहली प्राथमिकता होती है |
इस मौके पर उन्होंने 1090 के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा कर मुकदमा किया जा सकता है | इस मौके पर मौजूद संरक्षक एवं मंत्री साबीरा एडवोकेट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए महिलाओं की प्रत्येक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने की अधिकारियों से अपील की |इस मौके पर जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अध्यक्ष लीलाधर दुबे सहित आदि लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए नारी की महत्ता पर प्रकाश डाला |
इस मौके पर अधिवक्ता श्रीमती पवन ने पढा -वेवसी का मेरे कुछ तो निदान होने दो , मेरे मधुवन में जरा सा विहान होने दो | इस काव्य पाठ के माध्यम से कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह एडवोकेट ने कहा कि ने नारी किसी भी क्षेत्र में आज पुरुषों से कमतर नहीं है। इसका उदाहरण देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, कल्पना चावला, मायावती एक मिसाल है। ऐसी ही नारियों से हमारे इतिहास में महारानी लक्ष्मी बाई, सावित्री बाई फूले आदि को यह देश याद करता आ रहा है।
इस मौके पर प्रतिभा सिंह एडवोकेट जूनियर बार की उपाध्यक्ष विभा पांडे संगीता , मिनी शुक्ला ,पूनम ,श्रद्धा ,ज्योति, ममता सहित आदि महिला अधिवक्ताओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए | कार्यक्रम का संचालन वूमेन लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण बाला सिंह एडवोकेट ने किया | उन्होंने संकल्प लिया कि जो भी महिला वादकारी हमारे समक्ष किसी अपनी समस्या को लेकर आती है तो उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु को वूमेन लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी संकल्पबंद्ध है |इस मौके अधिवक्ता विश्वनाथ त्रिपाठी, परमानन्द मिश्र, शिवेश शुक्ल सहित अधिवक्तागण मौजूद रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ