Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पीएम के दौरे पर पोस्टरवार








अलीम खान 
अमेठी पहुंच रहे पीएम मोदी पुलिस, विवादित पोस्टरों को हटाने में जुटी
अमेठी:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन ने कुछ घंटों पहले पोस्टवार शुरू हो गया है। जिससे एकाएक अमेठी की सियासत में गर्माहट आ गई। शनिवार को भाजपा ने पोस्टर के जरिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रहार किया था, वहीं आज सपा ने पीएम मोदी के आगमन का विरोध किया है। 







अमर सिंह ने सेवा भारत को दी अपनी पैतृक संपत्ति; बोले- यशस्वी हों प्रियंका पर जीत का वरदान मोदी के साथ

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेठी के गौरीगंज स्थित कौहार में रविवार दोपहर बाद एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। वो यहां आर्डिनेंस फैक्ट्री में एके-103 का भी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री पटना में रैली को संबोधित करने के बाद यहां पहुंच रहे हैं।





 उनके आने से कुछ घंटे पूर्व समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह प्रताप यादव द्वारा अमेठी में नरेंद्र मोदी वापस जाओ, जुमला नहीं जवाब चाहिए 5 साल का हिसाब चाहिए, अमेठी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं चलेगा आदि स्लोगनों के साथ पोस्टर लगाए गए हैं। ट्रिपल आईटी, हिंदुस्तान पेपर मिल, मेगा फूड पार्क वापस करो की मांग रखी गई है। पुलिस पोस्टरों को हटाने में जुटी हुई है।  




इससे पहले शनिवार को अमेठी और रायबरेली में भाजपा नेता अरुण सिंह की ओर से विवादित होर्डिंग्स लगायी गयी थी। होर्डिंग में लिखा गया था कि टूट जाएगा डंका, फुस्स हो जाएंगी प्रियंका। होर्डिंग्स को देखने के बाद कांग्रेस वर्कर्स ने जिला प्रशासन से तत्काल होर्डिंग हटवाने की मांग की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे