Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: मनकापुर में जय प्रकाश सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय का समाज कल्याण मंत्री ने किया शिलान्यास








गोण्डा: गरीब परिवार के लोगो को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिये मोदी जी अगुवाई में आश्रम पद्वाति विद्यालय मील का पत्थर सबित होगा।
    




उक्त विचार रविवार को ग्राम सिंसवा में जय प्रकाश सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय के शिलान्यास-पूजन के मुख्य अतिथि के पद से सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने मौजूद लोगो से अपने सम्बोधन में कही।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योदी अशफाबाद जंगल(वनटांगिया) में जन सभा के दौरान निवेदन किया था।




उसी निवेदन पर योगी जी ने 24करोड रुपये की लागत वाला विद्यालय दिया है।जिसमें गरीब असहाय लोगो की लड़कियां को कक्षा छः से बारह तक की पढाई नि:शुल्क दी जायेगी और विद्यालय में 490लड़किया पढ सकती है।बारह कक्षा के बाद प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क पढाई की भी व्यावस्था की जायेगी।जिससे पले वेटिया-पढे वेटिया और बढे वेटिया का नारा धरातल पर दिखेगा और पंडित दीन दयाल का सपना सकार होगा।
    



श्री शास्त्री ने कहा कि योगी सरकार द्वारा 24करोड़ रुपये में नौ करोड़ सत्ताईस लाख रुपये पहली किस्त रिलीज हो चुकी है।जिसमें छात्रावास,शिक्षण भवन,शिक्षक आवास,चारदीवारी,जनरेटर आदि का काम होना है।70साल वाली मोदी सरकार नही है।यह मोदी-योगी की सरकार है जो कहती है वह करती है।2022में कोई भी गांव-मजरा का घर  नही बचेगा जिसमें गरीब लोगो का आवास,शौचालय,विजली,गैस आदि संसाधन से लैस किया जायेगा।
   


इसी क्रम में भाजपा सांसद गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या ने अपने सम्बोधन में कहा कि उक्त विद्यालय से लड़किया पढ कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।गरीब लोग की लड़किया आर्थिक तंगी के चलते नही पढ पाती थी।योगी सरकार ने गरीबो के दुःख-दर्द को महसूस कर क्षेत्र को उपहार स्वरुप दिया है।श्री सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने जनहित में पढे बेटिया-बढे वेटिया और पले वेटिया,गन्ना घटतौली,खाद,सौभाग्य योजना,उज्जवला योजना आदि योननाओ को लोगो में पहुँचाने का काम किया है।





माया-मुलायम व मनमोहन की सरकारे 70साल थी।जो सिर्फ कागजी घोडा दौडाने का काम किया है।कार्यक्रम को गौरा विद्यायक प्रभात वर्मा ने कहा कि उक्त विद्यालय से अति गरीबो के लिये महत्वाकांक्षी योजना है।जिससे गरीबो का भला हौगा जो पढ-लिख कर परिजनो की सहारा बनेगी।श्री वर्मा ने कही कि मोदी जी निदेंशन में योगी जी नित नये-नये जनहित योजनाअो को लागू कर लोगो को लाभात्वित कर रहे है।शिलान्यास-भू-पूजन कार्यक्रम को  संयुक्त निदेशक आरके सिंह,मुख्य अभिंयता ओपी सिंह,अधीक्षण अभियता यसके अग्रवाल, आलोक श्रीवास्तव,यूपी सिंह आदि लोगो ने सम्बोधित किया।






कार्यक्रम के अंत में मंत्री द्वारा आगामी छः मार्च को सिंसवागांव में विधवा-वृद्वा व साठ साल के ऊपर वाले के लिये समाज कल्याण विभाग द्वारा कैंप लगाने का निर्देश दिया।कैम्प में पात्र लोगो का फार्म भरा कर पेशन दिलाया जायेगा।
     


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व संचालन विधान सभा प्रभारी गौरा श्रवण कुमार शुक्ला ने किया।इस मौके पर जर्नादन तिवारी,वेद प्रकाश दूबे,बाबू लाल शास्त्री,विनोद कुमार मिश्रा उर्फ विस्फोटी,वैभव सिंह,भरत सिंह,अनूप बाबू,अवधेश कुमार उपाध्या,सुरेश पान्डेय,पप्पू सिंह,जर्नादन वर्मा,केके सिंह,राजमणि मिश्रा,रघुनायक द्विवेदी,श्रीमती रेखा,सतीश मिश्रा,हरीश पान्डेय,पंकज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे