Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:अनियंत्रित बाईक गन्ने की ट्राली में घुसी , बाइक सवार दो की मौत








अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। बीती रात नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित बाईक सवार गन्ना के ट्राली में घुस गए।बाइक सवार दोनो की घटनास्थल पर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।




घटना पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली पेट्रोल पंप के पास की बताई जाती है जहा पर गन्ना लेकर मिल जा रही टैक्टर ट्राली मे बाईक सवार घुस गए।इस बाबत में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बाइक सवार लखनऊ विशाल खंड के हैं जो बाइक से अयोध्या जा रहे थे जैसे ही रोजा गांव चीनी मिल के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे की आगे से जा रही गन्ना लदी ट्राली में अनियंत्रित होकर के घुस गए जिनकी पहचान प्रशांत श्रीवास्तव पुत्र ज्ञान बहादुर 30 श्रीवास्तव व आकाश पुत्र मदन पाठक 35 के रूप में हुई है 





मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गई है और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है दूसरी घटना मनी थाना  अंतर्गत बिगनिया पुल पर रविवार लगभग 10 बजे दिन मे घटी जब बाबा बाजार से रुदौली आ रहे दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई,जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर रगड़ती हुई कुछ दूर जा गिरी,जिससे बाइक में शार्ट सर्किट हो गया और देखते ही देखते बाइक धु धु कर जल गई।आस पास के लोगो ने बाइक से गिरे दोनों युवकों को आग लगते ही दूर हटाया।जिससे वह बाल बाल बच गए।




सूचना पर पहुँची पीआरवी 0921 के कमांडर मनीष सत्यार्थी, कंन्स्टेबल गोविंद व सूरज प्रकाश ने घायलो को सीएचसी रुदौली पहुँचाया।कमांडर मनीष सत्यार्थी ने बताया कि घायल बाइक सवार राहुल शर्मा 24 पुत्र अज्ञात बहादुर गंज व विवेक लोधी पुत्र विनोद लोधी 26  निवासी है दोनो का सैदपुर का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे