अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।रुदौली तहसील क्षेत्र में भू माफिया व तहसील कर्मियों की उदासीनता के चलते गरीबो की मुसीबत कम होने का नाम नही ले रही है।शनिवार को पुलिस व तहसील महकमा का तांडव एक गांव मे देखने को मिला इस तांडव से लगभग एक दर्जन के आसपास परिवार बेघर हो गए हैं।और पिटाई से दो जानवर की मौत हो गई।
पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्तर प्रदेश शासन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला रुदौली तहसील क्षेत्र के टांडा खुलासा गांव का है गांव निवासिनी निवासिनी सुमन पत्नी रामगनेशी चील्हा पत्नी जग लाल, शीला,सुरसती, प्रीति ,तारा ,कुसुम, गुड़िया, शीला पत्नी सीताराम, राम कैलाश, दयावती विकलांग ने शिकायत की है उक्त पीड़ितों ने बताया की गाटा संख्या 684 685 रकबा 144 ईयर जो सरकारी अभिलेख हरिजन आबादी दर्ज थी।
लेकिन चकबंदी के दौरान भू माफिया सिराज अहमद व मुख्तार अहमद पुत्रगण अनवरूद्दीन व शहाबुद्दीन पुत्र सिराज अहमद व कुतुबुद्दीन पुत्र मुख्तार अहमद व हकीम अहमद पुत्र इस मुद्दीन व लुकमान पुत्र इरफान अहमद ने कूटरचना कर अपना चक बनवा लिया।जानकारी होने पर उच्च न्यायालय मे मुकदमा दर्ज किया जो आज भी न्यायालय मे बिचाराधीन है। जबकि उक्त जमीन को हम लोग जमाने से काजिब थे।
शनिवार को नायब तहसीलदार कोतवाल विश्वनाथ यादव भारी संख्या में पुलिस बल लेकर पहुंचे और जमकर कहर ढाया पुलिस की मौजूदगी मे भू माफिया व पुलिस कर्मियो द्वारा जानवरों को खोल कर दरवाजे से भगाया जाने लगा जानवर के ना भागने पर जमकर पिटाई की गई जिससे दो सूअर का बच्चा मर गया इतना ही नहीं घर में रखे राशन को भी तितर-बितर कर दिया गया जानवरों को खिलाने वाली बनी हौद को भी तोड़ दिया गया और पुलिस प्रशासन द्वारा दोबारा कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने व जातिसूचक गाली जमकर दी गयी।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी रुदौली ज्योति सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है जब हरिजन आबादी चक कैसे बन गया तो कुछ भी बोलने से कतराती रही कही किसी को तहसील भेज दो हम जांच कर कार्रवाई की जायेगी।लेकिन जब यह पूछा गया कि माननीय न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में क्या किसी प्रकार का अतिक्रमण हटाया जा सकता है तब दबे स्वर में बोली पीड़ित को हमे जानकारी नही है।आप पीडित को भेजो हम मामले मे जांच करेगे अगर न्यायालय का कोई आदेश के बिना ऐसा हुआ है तो मै कार्रवाई करूंगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ