शराब बनाने के उपकरण व भट्ठी बरामद, चार कुंतल लहन किया नष्ट
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। कहोबा पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस अभियान में मौके पर पुलिस ने आधा दर्जन भठ्ठियां तोड़ने के साथ ही बड़ी मात्रा में लहन नष्ट किया। पुलिस ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मोतीगंज थाना क्षेत्र की कहोबा चौकी इंचार्ज एसएन राय ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि चौकी क्षेत्र के दनौवा गांव में अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचाना पर वे हमराही कांस्टेबल अखलाक अहमद, कांस्टेबल किशन व कन्हैया के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां एक छप्पर में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही थी। हमराहियों के साथ घेराबंदी कर दो लोगों को मौके पर पकड़ लिया।
इसके साथ ही शराब बनाने के उपकरण, भट्ठी, चार कुन्तल लहन नष्ट करते हुए मौके पर 25 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद किया गया। चौकी प्रभारी श्री राय ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपना नाम सभाजीत व आशीष कुमार सोनकर निवासीगण दनौवा बताया। उक्त लोगों को थाने ले जाकर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ