Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:आटा चक्की दगने से किशोर की दर्दनाक मौत,3 घायल







अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।मवई थाना क्षेत्र के हुनहुना गांव में एक आंटा चक्की का पत्थर टूटने से उसकी चपेट में आकर एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई तो वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे लिया है।




जानकारी के मुताबिक हुनहुना गांव निवासी चंद्र शेखर ट्रैक्टर से चलने वाली नई आंटा चकिया लाए थे जो मंगलवार की शाम करीब 8 बजे अपने दरवाजे पर चलाकर शुरुआत कर रहे थे कि अचानक चकिया का पत्थर टूट गया जिसकी चपेट में आकर गांव का ही आशिफ़ पुत्र हसीब उम्र 11 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि इसके सीने में पत्थर लगा था जिसके बाद वह मौके पर ही गिर गया।और वही दर्दनाक मौत हो गई।




जिसे मवई चौराहा एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।वही घटना स्थल पर पास में ही खड़े अब्दुल्ला पुत्र वसीम उम्र 12 के सिर पर गम्भीर चोट लगी है जिसे ग्रामीणों ने ट्रामा सेंटर पहुचाया है।जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।इसके अलावा कामरान पुत्र रिजवान,सुनील पुत्र चन्द्रशेखर, मुकेश पुत्र इमाम अली भी पत्थर लगने से चोटिल हुए है जिनका मवई चौराहा पर स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।मवई थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली है एक बच्चे की मौत हुई है।मौके पर पुलिस को भेज दिया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे