Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:शिव बारात कार्यक्रम में सहयोग करने वालों को किया गया सम्मानित









अखिलेश्वर तिवारी/भानू तिवारी 
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय की शिवनाट्यकला मण्डल के 50वें "स्वर्ण जयंती" महोत्सव के अवसर पर समिति के विभिन्न कार्यक्रमों में तन मन धन से सहयोग करने वाले सहयोगियों के लिए सांसद दद्न मिश्रा , पल्टू राम विधायक बलरामपुर , तुलसीपुर विधायक  कैलाश नाथ शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली की उपस्थिति में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन रामलीला मैदान में किया गया । 

                  


जानकारी के अनुसार समिति ने संस्थापक सदस्य मंगल प्रसाद लोहिया, बालमुकुंद अग्रवाल, शंकर भगवान का जीवंत स्वरूप धारण करने वाले सुभाष पाण्डेय, एन के खेतान, राधेश्याम गुप्ता, देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, मेकप मैन जय प्रकाश गोली, सरस्वती ब्रास बैंड, सुन्दर बाबू सिंह, अजय सिंह, आनन्द मिश्रा, घनश्याम गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव को अपने उत्कृष्ट योगदान के लिये सम्मानित किया गया । 





शिवनाट्यकला मण्डल के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समिति के प्रति इन वरिष्ठ व विशिष्ठ जनों ने जिस अपार निष्ठा और कर्मठता से सहयोग किया है उससे समिति उऋण नहीं हो सकती। महामंत्री तुलसीश दुबे ने कहा कि  इन वरिष्ठ एवं अनुभवी सहयोगियों के सानिध्य एवं परामर्श से ही शिव बारात का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो पाता है । इन सभी महानुभाव का सम्मान करना समिति के लिए गर्व का विषय है।



 समिति के उपाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, सुनील कसेरा, मीडिया प्रभारी भानु प्रकाश तिवारी,  मंत्री अम्बरीष शुक्ला, अभय बाबा, रजत प्रकाश पाण्डेय, बृजेश, सुनील श्रीवास्तव , अभिषेक कसेरा, रामफेरन मिश्र ने सभी का स्वागत किया । मंच का सफल संचालन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने किया । 



 इस समारोह में नन्कन एण्ड पार्टी ने गणपति वन्दन, शंकर पार्वती, राधा कृष्ण की रंगारंग झाँकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया तथा कार्यक्रम के पश्चात शोभायात्रा में सम्मिलित सभी बाल कलकारों , अतिथियों व सदस्यों के लिये सहभोज का आयोजन किया गया।
इस समारोह में इन्दुभूषण जयसवाल, अभय सिंह एडवोकेट, संजय शुक्ला, विजय कश्यप, चंदन श्रीवास्तव, वेद प्रकाश कारुष, गौरव मिश्रा, मदन कसेरा, बबलू, राजेश, पप्पू मोदनवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे