Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: जि•प •सदस्य मनकापुर के पिता से बाइक सवार उच्चको ने उड़ाये ₹१००००








गोण्डा: बुधवार को बैंक से बीस हजार निकाल कर रुपया गिनते समय अज्ञात उच्चको ने दस हजार रुपया ले कर चलते बने।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।



   


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचपुती जगतापुर गांव निवासी अमरेश र्सिंह पुत्र हरिभान सिंह बुधवार के दोपहर बाद कस्बें के शास्त्री नगर में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा मनकापुर से अपने खाता से बीस हजार नगदी निकाल कर बैंक परिसर में सौ-सौ के दो गड्डी में एक सदरी के जेब रख कर और दूसरी गड्डी के रुपये गिन रहे थे।जिनमें एक सौ का नोट खराब मिलने पर नगदी काउन्टर पर जाते समय अज्ञात ने पूर्व में रखे सदरी से  एक गड्डी निकाल ली ।जिससे बैंक में अफरा-तफरी मच गयी और पीडित ने मामले की सूचना शाखा प्रबंधक व पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।




    
बताते चले कि उक्त बैंक पूर्व में कस्बे के गांधी नगर में स्थित थी और बुधवार को शास्त्री नगर में शिफ्ट हुई थी।पूजन-अर्चन भी आज ही हुआ था।बैंक में सीसी कमरा भी नही लग पाया था।इसीक्रम में बीते मंगलवार को क्षेत्र ग्राम लमती वर्तमान जिला पंचायत सदस्य के पिता इन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रुद्व प्रताप सिंह अपने गाव से  मनकापुर आते समय दो हजार नगदी ले कर मनकापुर कस्बें में स्थित पोस्ट आफिस से पांच हजार निकाला और सैतीस हजार रुपया पास में स्थित भारतीय स्टेट बैक से निकाल कर झोले में रख पैदल बाजार में खरीदारी करने आ रहे थे कि इसी दौरान दो लोग बाइक से आ कर झोला छीन कर  फरार हो गये।




वही प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है तहरीर मिलने पर अज्ञात के विरुद्र प्राथमिक दर्ज की जायेगी।






Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे