शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जिले के मंगरौरा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के जिलाध्यक्ष सीएम शुक्ला ने बताया शिविर का उदघाटन अधीक्षक डा .भरत पाठक ने किया एवं कुल 155 लोगों का मानसिक स्वास्थ्य जाँच किया गया जिसमें 5 लोग मानसिक रोग से ग्रषित मिले '
इस मौके अधीक्षक डा. पाठक ने कहा कि तनाव की स्थिति में रहने या लगातार शराब समेत अन्य नशीली पदार्थ का सेवन करने से इसका सीधा असर मानव मस्तिष्क पर पड़ता है। ऐसे मेंं कोई भी व्यक्ति मानसिक रोग से पीडि़त हो सकता है। साइकेट्रिक सोशल वर्कर मुकेश मौर्य ने शिविर में मानसिक रोग के लक्षण और उसके बचाव के बारे मेंं जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि जिले मेंं दिन-ब-दिन मानसिक रोगियोंं की संख्या में वृद्धि होते जा रही है शिविर में गंभीर मानसिक रोग से पीडि़त मरीजोंं के हाव-भाव, दैनिक गतिविधियों, पारिवारिक वातावरण समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी लेने के बाद उनका इलाज किया गया शिविर में डा. विनीता सिन्हा डा . महेंद्र मौर्य डा . आलोक पाण्डेय सायकेट्रिक नर्सिंग स्टाफ बृजेंद्र सिंह बीपीएम मंजू सरोज बीसीपीएम अमित सिंह समेत अन्य लोगों ने अपना योगदान दिया |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ