Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना








शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ | तरुण चेतना के तत्वावधान में पृथ्वीगंज बाजार से जन जागरूकता रैली को तरुण चेतना निदेशक नसीम अंसारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह रैली प्रवासी श्रमिकों के सुरक्षित व वैध प्रवासन हेतु है।






 यह वैन जगह जगह जा कर लोगों को जागरूक करेंगी और कानूनी जानकारी भी दिया गया। उप राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित मुन्नी बेगम ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विदेश जाने से पहले पूरी जानकारी के बाद ही लोगों प्रवास करें। हकीम अंसारी ने कहा कि विदेश में जाने से पहले पूरी तरह से जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए और प्रशिक्षण प्राप्त करके ही लोग प्रवास करें। 





इसी क्रम में अच्छेलाल ने बताया कि तरुण चेतना संस्था जनपद प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर में लोगों को अनेक माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।  इस अवसर पर इरफान अंसारी, सोनू, शिवकुमारी, सीता राम, डाक्टर नईम अंसारी, खलील बर्मा, दिनेश तिवारी  आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे