शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के सफल सम्पादन के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी में जनपद के समस्त सेक्टर आफिसर्स एवं मजिस्ट्रेट की एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनके कार्य एवं दायित्व को विस्तार पूर्वक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया,
साथ ही साथ वीवीपैट का भी प्रदर्शन करके उनको उसका भी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में हमें जनपद प्रतापगढ़ में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं नैतिक मतदान सम्पन्न कराना हमारी जिम्मेदारी है और सभी अधिकारियों के सहयोग से सम्पन्न होगा।
उन्होने कहा कि इस कार्य में हमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतनी होगी और अपने कार्यो एवं कर्तव्यों को ईमानदारी के साथ पूरा करना होगा। उन्होने कहा कि हमें इस निर्वाचन को पूरी सावधानी ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के साथ सम्पन्न कराना होगा यही हमारी नैतिक जिम्मेदारी है आपको अपने बूथों की और उनसे जानकारी कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध करानी होगी।
उन्होने इस अवसर पर आयोग द्वारा उपलब्ध कुछ महत्वपूर्ण एप्स के बारे में भी जानकारी दी जैसे सी विजील सुगम सुविधा इत्यादि। कार्यक्रम का संचालन डा0 मोहम्मद अनीस ने किया। इस अवसर पर ईवीएम एवं वीवीपैट से सम्बन्धित एक लिखित परीक्षा 20 नम्बर की सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, प्राचार्य अफीम कोठी शिव प्रसाद, प्राचार्य डायट डाक्टर ओम प्रकाश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक एस0पी0 यादव, प्राचार्य पालीटेक्निक राम प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य आईटीआई कुण्डा आरएन शर्मा, डाक्टर विन्ध्याचल सिंह, डीपी सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अनिल कुमार सिंह एवं राम बहादुर सिंह मास्टर ट्रेनर ईवीएम एवं अन्य चुनाव सम्बन्धित एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ