Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सदस्य ने की जनसुनवाई, पीड़ित महिलाओं का सुना दर्द







अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य  श्रीमती इन्द्रवास सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु महिलाओं की सुनवाई की । उन्होने पीड़ित महिलाओं द्वारा दहेज, मारपीट, प्रेम प्रसंग, पारिवारिक लाभ, राजस्व से संबन्धित जबरन कब्जा, यौन उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी सहित तमाम शिकायतों के प्रकरण की सुनवाई की । 




राज्य महिला आयोग सदस्या श्रीमती सिंह ने कहा कि जनपद में किसी भी पीड़ित महिला का जो भी प्रकरण/शिकायत  होगी पूर्णतयः निस्तारित कराया जायेगा, यदि किसी महिला को किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो वह मेरे फोन नम्बर पर संपर्क कर सकती है उसकी हर तरीके से मदद की जायेगी। महिला जनसुनवाई के दौरान उन्होंने बताया कि शासन द्वारा महीने में दो बार महिला जनसुनवाई के लिए जनपदों में भेजा जाता है। जिससे अधिक से अधिक महिलाओं से संबन्धित प्रकरणों का निस्तारण कराया जा सकें। 





उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें संबन्धित अधिकारी को भेजी जा रही है उसका आख्या भी मांगा जा रहा है। यदि आख्या समय से नहीं दिया जाता है तो राज्य महिला आयोग द्वारा तलब किया जायेगा और उसके खिलाफ कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पीड़ित महिलाओं का एफआईआर लिखा जाए, उनके खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग न करें और शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी ।





 महिला जनसुनवाई के दौरान संजू देवी, रमा देवी, सरोज सिंह, गीता, नूरजहां, सुमन, शिवराजी समेत 18 महिला  शिकायतकर्तियों ने अपनी शिकायते माननीय सदस्या के सामने रखी जिस पर महिला आयोग सदस्या ने संबन्धित अधिकारिेयों को त्वरित कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया, पुलिस से संबन्धित मामलों में एफआईआर व गिरफ्तारी का निर्देश संबन्धित पुलिस अधिकारियों को दिया, जमीन से संबन्धित मामलों में संबन्धित एसडीएम व तहसीलदार को मामलों को देखने व आख्या देने का निर्देश दिया। माननीय सदस्या ने कहा कि महिलाओं पर किसी भी प्रकार से प्रताड़ना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।





 जनसुनवाई के दौरान अधिकतर मामले रिव्यून्यू विभाग से संबन्धित होने पर एसडीएम व तहसीलदार को जमीन से संबन्धित मामलो के निपटारे में तेजी लाने का निर्देश दिया। माननीय सदस्या ने महिला कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं से संबन्धित विभागों के योजनाओं का प्रसार-प्रचार व इनका लाभ पात्रों को दिये जाने का निर्देश  दिया। समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी को  विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि योजनाओं का लाभ शतप्रतिशत पात्र महिलाओं को देने का निर्देश दिया।




 जनसुनवाई के दौरान कई ऐसी महिलाएं आयी जिनका कोई सहारा नहीं था, इस पर महिला आयोग की सदस्या ने पारिवारिक लाभ, पेंशन लाभ, दिये जाने का निर्देश संबन्धित अधिकारिेयों को दिया। कहा कि  इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।  महिला आयोग की सदस्या ने बताया कि महिला राज्य आयोग द्वारा प्रत्येक जनपद में की जा रही सुनवाई का प्रभाव भी देखने को मिला है, माननीय सदस्या ने कहा कि प्रत्येक जनपदों में महिला जनसुनवाई का उद्देश्य महिला उत्पीड़न के प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाना है। 





 इस दौरान  मा0 सदस्या श्रीमती इन्द्रवास िसंह, सीओ उतरौला मनोज कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन, महिला थानाध्यक्ष अवधेश राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ममता तिवारी, अद्देया सिंह, नूरजहां, रेशमा सिंह, पिंकी सिंह, 181 हेल्पलाइन से ममता देवी, मनशा देवी, महिला सामाख्या , महिला सिपाही, सुनील कुमार तथा अन्य संबन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे