ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। भारत के मन की बात शिक्षकों के साथ कार्यक्रम का आयोजन आज जिला पंचायत सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पियूष मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह रहे। इस अवसर पर आए हुए तमाम शिक्षकों ने अपने मन की बात सबके समक्ष रखी।
शिक्षक सुधांशु गुप्ता ने शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की बात कही। सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य चंचल जी ने मुख्यालय पर एक तकनीकी शिक्षा हेतु महाविद्यालय की मांग की। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने उदबोधन के दौरान कहा कि देश के निर्माण में शिक्षक की अहम व महती भूमिका है।
उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को आप शिक्षित करते हैं वही आगे चलकर नेता, शिक्षक, अधिकारी व सेना में जाने योग्य बनते हैं। भाजपा अध्यक्ष श्री मिश्रा ने अपने उदबोधन के दौरान बताया जिस प्रकार 130 करोड़ देशवासियों की उम्मीद मोदी जी से लगी हुई है। उसी प्रकार मोदी जी की उम्मीद आप शिक्षकों से है कि आप इस देश के भविष्य को किस प्रकार उन्नति की ओर ले जायेंगे।
सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता या शैक्षिक स्तर में सुधार तभी संभव है, जब छात्र के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर सह मीडिया प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव, अरुण शुक्ला, डॉ. रंजन शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जनार्दन वर्मा, एसपी मिश्रा, जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप, अनिल पासवान, वीरेंद्र मिश्रा, मनीष द्विवेदी, अविनाश जायसवाल, विकास श्रीवास्तव, संतोष सिंह, राघवेंद्र ओझा आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता व शिक्षकगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ