Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भारत मां के मस्तक पर लगा शौर्य का चंदन..







शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | कविताओं में देश प्रेम की बयार भी बही। शहीदों को नमन किया गया और हंसी ठिठोली भी हुई। नगर से सटे ग्राम सभा पूरे ईश्र्वरनाथ में आयोजित कवि सम्मेलन में खुशनुमा माहौल में गांव के लोगों ने कवियों को तालियों व फूल मालाओं से नवाजा।




 पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी गई। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के समीक्षा अधिकारी गिरीश द्विवेदी रहे। फिल्मी सिंगर रवि त्रिपाठी ने अपने आवाज का जादू ऐसा चलाया कि लोग झूम उठे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी, ग्राम सभा के पूर्व प्रधान व भाजपा जिला मंत्री राजकुमार पाल, सपा युवा नेता अभिषेक तिवारी, परशुराम सेना अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला मौजूद रहे। कवि सम्मेलन का शुभारंभ युवा कवियत्री शिवानी मिश्रा ने सरस्वती वंदना से की।





 अध्यक्षता वरिष्ठ कवि साहित्यकार संगम लाल भंवर ने व संचालन अनूप अनुपम ने किया। सिंगर रवि ने जुमई खां आजाद की अमर रचना कथरी को सुर दिया तो लोग वाहवाह कर उठे। अमेठी से आए अनिरुद्ध मिश्र ने पढ़ा-भारत मां के मस्तक पर लगाकर शौर्य का चंदन, वतन फिर लौट आया है हमारा वीर अभिनंदन। रेशमा त्रिपाठी ने पढ़ा-रक्त से सना हुआ, गर्व से तना हुआ, दुश्मनों के बीच भी हिमगिरि सा बना हुआ। 





पूजा प्रजापति, प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम, अर्चना सिंह, सत्येंद्र नाथ मिश्र, उदय राज मिश्रा, अमरनाथ बेजोड़, जय राम पांडे राही, सुल्तानपुर की कवयित्री सपना मिश्रा, संतोष संगम अमेठी व प्रो गौरव त्रिपाठी ने भी काव्य पाठ किया। आयोजक व संयोजक परमानंद मिश्र, शिवेश शुक्ल एडवोकेट ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि समीक्षा अधिकारी गिरीश द्विवेदी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सुंदर स्वरूप प्रदान करते हैं। धीरेंद्र शुक्ल, हारेंद्र तिवारी, केके यादव, धीरेंद्र पाल उर्फ मुन्ना, धीरेंद्र शुक्ल, पप्पू वर्मा, मंगल पाल, विवेक यादव, राहुल शुक्ला एडवोकेट, तहसील बार अध्यक्ष चंद्रेश पांडेय, आद्या प्रसाद मिश्र, प्रदीप पांडेय, शिवा पांडेय, हरीश शुक्ला सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे