ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दौरान प्रत्याशियों व राजनैतिक दलों के लोगों द्वारा विभिन्न मदों एवं सामग्रियों पर व्यय किए जाने के लिए दर निर्धारण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लोक सभा निर्वाचन के दौरान विभिन्न मदों एवं कार्यों के लिए व्यय की दरों का निर्धारण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहमति से अनुमोदित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन के दौरान व्यय का सम्पूर्ण ब्यौरा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर रखा जाता है जिसके लिए जिला स्तरीय बैठक में दरों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि समिति की बैठक में अनुमोदित दरों के हिसाब ही पार्टियों एवं प्रत्याशियों के विर्चाचन व्यय का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रचार-प्रसार की समस्त सामग्रियों, टेन्ट, कुर्सी, माइक, वाहन प्रयोग, खाद्य पदार्थों व अन्य सभी चीजें जिनका इस्तेमाल पार्टियों या प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन के दौरान किया जाता है, की दर निर्धारित कर दी गई है। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव लेकर दरों का निर्धारण किया गया।
जिलाधिकारी ने बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया कि वे सब अपने-अपने बूथ लेवल एजेन्ट्स को और अधिक सक्रिय कर ज्यादा से ज्यादा युवा जो मतदाता बनने से रह गए हैं उन्हें मतदाता बनवाने तथा अपात्रों का नाम कटवाने या किसी भी प्रकार के संशोधन कार्य में सहयोग करने के लिए निर्देशित करें जिससे कोई भी पात्र छूटने न पाए और कोई अपात्र लिस्ट में न रहने पाए।
बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर मिश्र, एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम, डीएसओ बीके महान, एक्सईएन विद्युत अशोक यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके सहाय के साथ ही प्रमुुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ