Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का किया निस्तारण









ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस में उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आयोग की सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं व उनका निस्तारण किया।
     




जन सुनवाई कार्यक्रम में 7 पीड़ित महिलाओं द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये। प्राप्त शिकायतों के सम्यक, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश श्रीमती सिंह द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। सदस्य श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। अतः महिलाओं के उत्पीड़न सम्बन्धी मामलों में त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जाय।




 जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, महिला थानाध्यक्ष मंजू पाण्डेय, इंस्पेक्टर महिला सहायता प्रकोष्ठ श्रीमती अन्नपूर्णा चतुर्वेदी, हिन्दू युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव, आंकड़ा विश्लेषक शिवगोविन्द वर्मा, महिला कल्याण अधिकारी विभा मिश्रा, 181 महिला हेल्पलाइन की सुगमकर्ता कु. मोहिनी शुक्ला, श्रीमती मेहनाज खान, कु. स्वाती पांडेय, श्रीमती चेतना सिंह, ज्योत्सना सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे