लेखपाल कानूनगो ने मिलकर किया आपात्र
दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।सरकार द्वारा चलायी जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चढ़ा भ्रष्टाचार के भेंट किसानो की हितैषी बताने वाले सरकार की योजनाओं की पलीता लगा रहे है जिम्मेदार अधिकारी तहसील क्षेत्र मनकापुर के विकासखण्ड छपिया के ग्राम पंचायत तेजपुर में लेखपाल और कानूनगों की लापरवाही से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने से किसान वंचित रह जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को योजना से बाहर किया जा रहा है।ब्लाकों के माध्यम से तहसीलों तक आने वाले आवेदन पत्रों की अनदेखी की जा रही है। आलम यह है कि तहसीलों में आवेदन डंप हैं, लेखपाल और कानूनगो चुनिंदा किसानों के आवेदन को फीड करने के लिए अग्रसारित कर रहे हैं।
जब इस संबंध में हल्का लेखपाल तेजपुर शालू निषाद से बात किया गया तो उन्होंने बतायी कि जितने भी ग्राम पंचायत तेजपुर का आवेदन फार्म था कानूनगो को सौप दी हूँ और उन्ही को फीडिंग करानी है।
कानूनगो के बोल
वही जब कानूनगो से उनके मोबाइल पे सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया की 21 फरवरी तक जितने आवेदन हुए थे उन सभी का पैसा आ गया है ।
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर किसानों के आवेदन को लेखपाल कानूनगो द्वारा फीडिंग कराया गया होता तो किसान योजना का लाभ पाने से वंचित क्यो रह जाते।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ