अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ।रूदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गाव मे परिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने पहले दो वर्षीय पुत्री व पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर खुद गांव के बाहर फंदे से लटक कर खुदखुशी कर ली।ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी व बच्ची को सीएचसी रूदौली ले गए जहा पर डाक्टरो ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।
मामला हैदरगंज मजरे शहबाज पुर गांव का है जहा पर बताया जाता है कि बुधवार को शाम लगभग 5 बजे दिनेश कुमार पुत्र सुन्दर लाल 35 ने अपनी 2 वर्षीय पुत्री महिमा व पत्नी आरती 32 को कुल्हाड़ी के काटकर हत्या कर दी। और खुद गांव के बाहर पेड से लटक कर खुद कुशी कर ली।
तीहरी हत्याकांड से गांव मे मातम छा गया है और पुलिस हत्या के जाच मे जुटी है।वही गांव मे तरह तरह की अफवाहो का बाजार गर्म है मामले की जानकारी होते ही सीओ धर्मेन्द्र यादव व एसडीएम ज्योति सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।उक्त घटना की पुष्टि चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह ने की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ