शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर लोकसभा में होने वाले सभी मोर्चों के सम्मेलन की तैयारी बैठक की गई जिसमें पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का जिला संयोजक अशोक श्रीवास्तव एवं राजकुमार पाल के संयोजन में लोकसभा प्रतापगढ़ का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन 13 मार्च को करैला बाजार पट्टी में आयोजित है ।इसी तरह 18 मार्च को बभनमई रानीगंज विधानसभा में जिला संयोजक राजेश सिंह के संयोजन में लोकसभा प्रतापगढ़ का युवा वर्ग सम्मेलन आयोजित है ।
24 मार्च को हादी हाल प्रतापगढ़ में लोकसभा प्रतापगढ का महिला सम्मेलन जिला संयोजक यशोदा श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित है ।28 मार्च को खींची इंटर कॉलेज रानीगंज अजगरा विधानसभा विश्वनाथगंज में लोकसभा प्रतापगढ का किसान सम्मेलन जिला संयोजक अभय प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित है । इसी तरह 31 मार्च को लोकसभा प्रतापगढ का अनसूचित वर्ग सम्मेलन रायपुर तियाई विधानसभा रामपुर खास में जिला संयोजक पवन गौतम के संयोजन में होना तय हुआ है ।
उक्त सभी कार्यक्रमों का प्रभारी जिला महामंत्री अशोक मिश्रा को बनाया गया, जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा की अध्यक्षता में उक्त सभी कार्यक्रमों की विस्तृत तैयारी की गई बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बाबा अमरनाथ शर्मा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष विनोद शर्मा ,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष छेदी राम सरोज युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि गुप्ता के साथ सभी मोर्चों के दोनों महामंत्री को विशेष जिम्मेदारी दी गई उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गिरीश पाण्डेय ने दी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ