शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | जिले के विकास खण्ड लक्ष्मणपुर अन्तर्गत ग्रामसभा कटैया नेवादा में विभिन्न योजनान्तर्गत 35 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास विधायक विश्वनाथगंज डा0 आर0के0 वर्मा, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही एवं पुलिस अधीक्षक एस आनन्द द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों का हाईड्रोलिक स्टेज के माध्यम से स्वागत भी किया गया तथा उन्हें अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय में बने पानी के फुवारों का उद्घाटन भी किया। उन्होने प्राथमिक विद्यालय में क्लासों में बनी वाल पेन्टिंग, शैचालयों, रसोईघर का अवलोकन भी किया गया।
जिलाधिकारी ने क्लासों में उपस्थित बच्चों से पठन-पाठन के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की।लोकार्पण के अवसर पर विधायक विश्वनाथगंज डा0 आर0के0 वर्मा ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही है जिससे अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति इसका लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तहत लघु एवं सीमान्त कृषकों के परिवारों को प्रति वर्ष 6 हजार रू0 डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रदान किया जायेगा, यह धनराशि 4-4 महीने के अन्तराल में 2 हजार रू0 की तीन समान किश्तों में प्रदान किया जायेगा जिसमें से पहली किश्त किसानों के खातों में भेज दी गयी है। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही इस अवसर पर कहा कि आपरेशन कायाकल्प के तहत आदर्श प्राथमिक विद्यालय का जो निर्माण किया गया है यह बहुत ही सुन्दर और भव्य है।
जिलाधिकारी ने इस कार्य में सराहनीय कार्य के लिये राजेश सिंह को सम्मानित भी किया और कहा कि जनपद स्तर पर राजेश सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया जायेगा तथा इस ग्राम के प्रधान, सेक्रेटरी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी सम्मानित किया जायेगा। उन्होने जनपद स्तर पर ग्राम पंचायतों के समस्त प्रधानों से यह अपील करते हुये कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों में इसी तरह की सुविधा प्रदान करें जिससे एक कुशल अनुभूति होती रहे और बच्चों को समुचित शिक्षा प्राप्त हो सके।
उन्होने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की संख्या ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का प्रयास करें और उनके अभिभावकों को इसके लिये प्रेरित भी करें। उन्होने कहा कि विद्यालयों में जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी जिला प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद की जायेगी। उन्होने वहां पर उपस्थित लोगों से आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं शत् प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, उपजिलाधिकारी लालगंज मोहन लाल गुप्ता, सांसद प्रतापगढ़ के प्रतिनिधि राना सिंह, दिनेश कुमार सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, जनप्रतिनिधिगण सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ