Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:मतदाताओं को जागरूक करने के लिये मोबाईल वैन को डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना







शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत कैम्प कार्यालय से मोबाईल वैन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु फीता काटकर एवं हरी झण्डी दिखाकर तहसीलवार मोबाईल वाहनों को रवाना किया। 





मोबाईल वाहन तहसीलों में घूम-घूम कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगें। मोबाईल वैन पर ईवीएम और वीवीपैट के बारे में जागरूक करने के लिये दिमाग स्वीट प्रदर्शक उपस्थित रहेगें जो मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के बारे में जागरूक करेगें जिससे मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी हासिल होगी तथा भ्रांतियां दूर होगी एवं मतदाताओं को ही ईवीएम और वीवीपैट के प्रयोग से मतदान करने में आसानी होगी। 





कार्यक्रम का संयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक नोडल अधिकारी श्याम प्रकाश यादव के निर्देशन में डा0 विन्ध्याचल सिंह प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कालेज बरहदा एवं विधानसभा सदर के नोडल अधिकारी स्वीप डा0 मोहम्मद अनीस द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कालेज गरिमा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतलपट्टी/एन0सी0सी0 के गु्रप कैप्टन उमेश कुमार, उमर जमील, मोहम्मद नासिर सहित एन0सी0सी0 के छात्र एवं छात्रायें उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे