शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | नगर से सटे ग्राम सभा पूरे ईश्वर नाथ में आयोजित विराट कवि सम्मेलन एंव पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि सभा के आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के समीक्षा अधिकारी गिरीश द्विवेदी जी मौजूद रहे |
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी ने अपने आवाज की जादू से कार्यक्रम में चार चांद लगाया| इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ,जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी ,ग्राम सभा के पूर्व प्रधान भाजपा जिला मंत्री राज कुमार पाल, सपा युवा नेता अभिषेक तिवारी, परशुराम सेना अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला सहित आदि लोग मौजूद रहे | इस मौके पर पुलवामा में शहीद सैनिकों को सभी लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया |
कवि सम्मेलन का शुभारंभ युवा कवियत्री शिवानी मिश्रा के सरस्वती वंदना के साथ आगाज हुआ | कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि साहित्यकार संगम लाल भंवर ने किया और संचालन अनूप उपाध्याय अनुपम ने किया | कार्यक्रम के मौके पर कार्यक्रम के आकर्षण के केंद्र रहे पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी ने जिले के वरिष्ठ कवि रहे जुमई खा आजाद द्वारा रचित पंक्तियां कथरी का हाल वही जाने जो करें गुजारा कथरी मा ---- पढ़कर ऊंचाइयां प्रदान किया इसी तरह अपने द्वारा रचित कई पंक्तियों को सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगाया |
इसी क्रम मेंअमेठी से आए कभी अनिरुद्ध मिश्र ने पढा - भारत माँ के मस्तक पर लगा कर शौर्य का चंदन । वतन फिर लौट आया है हमारा वीर अभिनन्दन ।।इसी क्रम में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए राज नारायण शुक्ला राजन ने पढा - एक बात कही सुन ला मितवा , जिन सांप का दूध पिलाया कभव | इसी के साथ ही कई अन्य पंक्तियों को पढ़ते हुए जमकर तालियां बटोरी और उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया |युवा कवियत्री रेशमा त्रिपाठी ने पढ़ा -- रक्त से सना हुआ,गर्व से तना हुआ,दुश्मनों के बीच भी हिमगिरि सा बना हुआ,काल चक्र व्यूह से तू पा गया पार ,तेरी वीरता पर ये वतन भी सिहार है -- शिवानी मिश्रा ने पढ़ा -- खुदा की नवाजिश इनायत लिखूगी मुहब्बत को पूजा इबादत लिखूगी शिवानी पढ़ कर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान कर खूब तालियां बटोरी |
इसी क्रम में को आगे बढ़ाते हुए संगीत की दुनिया में अपने सुरो का जलवा बिखेर रही पूजा प्रजापति ने पढ़ा भारतवर्ष हमारा प्यारा अजब देश से न्यारा भारतवर्ष हमारा || इस मौके पर प्रेम कुमार त्रिपाठी , अर्चना सिंह सत्येंद्र नाथ मिश्र मृदुल,उदय राज मिश्रा ,अमरनाथ बेजोड़ बनारस से पधारे कवि दिनेश सिंह गुक्कज ,जय राम पांडे राही , पूजा प्रजापति, सुल्तानपुर से पधारी कवयित्री सपना मिश्रा , सुरेश नारायण दुबे ,संतोष संगम अमेठी, प्रो गौरव त्रिपाठी सहित कई कवियों ने अपने काव्य के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगाया |
अंत में कार्यक्रम के आयोजक व संयोजक परमानंद मिश्र एडवोकेट व शिवेश शुक्ल एडवोकेट ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम से पूर्व सभी कवि कवियत्रीयों एंव अतिथि गणो को को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया |
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के समीक्षा अधिकारी गिरीश द्विवेदी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकगणो की सोच को सराहनीय बताया | कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से पूर्व प्रधान राज कुमार पाल , धीरेंद्र शुक्ला हारेन्द्र तिवारी , केके यादव एडवोकेट , धीरेंद्र पाल उर्फ मुन्ना, धीरेंद्र शुक्ला उर्फ रिंकू, पप्पू वर्मा, मंगल पाल ,विवेक यादव, राहुल शुक्ला एडवोकेट, तहसील बार अध्यक्ष चंद्रेश पांडे, आद्या प्रसाद मिश्र एडवोकेट , प्रदीप पांडे एडवोकेट शिवा पांडे ,हरीश शुक्ला सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ