Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:नाबालिग को मुक्त कराने वाली बहादुर छात्रा वंदना को किया गया सम्मानित









मोहम्मद इरफान
करनैलगंज, गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा में परीक्षा देने जाने के दौरान एक होटल मालिक के चंगुल में फंसे नाबालिग लड़के को छुड़ाकर उसकी मदद करने वाली बीएससी की छात्रा को शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने उसके घर पहुंच कर सम्मानित किया। 
     





बताते चलें कि चार दिन पूर्व चौरी चौराहे पर स्थित एक होटल से नाबालिग बालक को होटल मालिक के चंगुल से छुड़वाने वाली छात्रा वन्दना जायसवाल को शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने उसके घर पहुंच कर शाल ओढ़ाने के साथ ही नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। वंदना जायसवाल ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि मौका मिले तो बालिकाएं किसी से पीछे नही हैं। 




     एसपी सिंह, रवि प्रताप सिंह, बाबूलाल यादव व संदीप यादव ने छात्रा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित और पुरस्कृत किया। आदर्श शिक्षक रवि प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यों से इंसान एक दूसरे की मदद करता है। जब भी अवसर मिले, हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए। एसपी सिंह ने कहा कि वंदना ने बहुत नेक कार्य किया है। उन्होंने उसके पूरे परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। करनैलगंज क्षेत्र के तमाम  लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे