Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इटियाथोक में कवि सम्मेलन 23 मार्च को, तैयारी के लिए कमेटी गठित

 






अजीज हसन सिद्दीकी
इटियाथोक, गोंडा। होली के अवसर पर होली मिलन समारोह के साथ ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन आगामी 23 मार्च को स्थानीय बाजार में होगा। कवि सम्मेलन में मशहूर कवयित्री कविता तिवारी, वाहिद अली वाहिद, चंदन राय सहित कई कवि शामिल होंगे।
   





उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन कर कस्बा के कई प्रमुख लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्थानीय कस्बे के खरगूपुर मार्ग पर होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के आयोजक सरस चंद्र शुक्ल ने बताया कि होली को उत्सव के अवसर पर होली मिलन समारोह तथा कवि सम्मेलन में कवयित्री कविता तिवारी लखनऊ, वाहिद अली वाहिद लखनऊ, रमेश धुआंधार मध्य प्रदेश, चंदन राय मुंबई, लटूरी सिंह आगरा, अशोक टाटम्बरी फैजाबाद के अतिरिक्त देवीपाटन मंडल के अन्य जिलों के कवि शामिल होंगे।




 23 मार्च को होने वाले उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से अजय मिश्र, दिनेश शुक्ला, हनीफ सिद्दीकी, गुलाब चंद तिवारी, कमल कांत शुक्ल, पीडी मिश्र, मोहनलाल, फूलचंद गुप्ता, चतुर सिंह, जितेंद्र मौर्य, एसडी शुक्ला, रिंकू सोनी शामिल हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे