Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद ने बाजपुर से किया सोलर लाइट लगाने का शुभारंभ








अखिलेश्वर तिवारी 
डोर-डोर  इलाज के लिए मोबाइल बैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बलरामपुर ।। आगामी लोकसभा चुनाव की रणभेरी भले ही अभी नहीं बजी है परंतु भारतीय जनता पार्टी चुनाव की पूरी तैयारी में जुटी हुई है । तमाम योजनाओं परियोजनाओं के शिलान्यास तथा लोकार्पण का कार्य जोर शोर से भाजपा सरकार के तमाम मंत्रियों, सांसदों तथा विधायकों द्वारा किया जा रहा है । 





सांसद व विधायक अपनी अपनी उपलब्धियां गिनाने में जुटे हुए हैं । आज सांसद दद्दन मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्रों मे डोर टू डोर इलाज के लिए चलाई गई मोबाइल हेल्थ  बैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा जनपद बलरामपुर के लिए लगाए जाने वाली 750 सोलर लाइट का शुभारंभ सदर विकास खंड के ग्राम सभा बैजपुर से किया । यह सभी 750 सोलर लाइटें इरेड़ा कंपनी अपने सीएसआर फंड से उपलब्ध कराएगी तथा सभी विकास खंडों के लिए एक एक मोबाइल बैन हिंदुस्तान पैट्रोलियम अपने सीएसआर फंड से उपलब्ध कराएगा ।

                



जानकारी के अनुसार जनपद बलरामपुर देश के सबसे पिछड़े 115 जनपदों में से एक है और इस जनपद को आकांक्षी जनपद की श्रेणी में रखा गया है । जिले के विकास के लिए नीति आयोग ने तमाम बड़ी कंपनियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं । उन्हीं में से एक कंपनी है हिंदुस्तान पैट्रोलियम जिसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार की जिम्मेदारी सौंपी गई है । हिंदुस्तान पैट्रोलियम ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों जहां पर अस्पताल की सुविधा नहीं है ऐसे जगहों के लिए मोबाइल हेल्थ बैन उपलब्ध करा रही है ।आज एक मोबाइल हेल्थ बैन को सांसद दद्दन मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।




 सांसद ने बताया कि इस मोबाइल बैन में इलाज की सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी । बैन मे एक डॉक्टर तथा उसके सहयोगी स्टाफ मौजूद रहेंगे और यह बैन सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जाएगी जहां पर लोगों के घर पर ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी । डोर टू डोर इलाज की सुविधा होने से लोगों को परेशानियां नहीं होगी । उन्होंने कहा कि आज एक मोबाइल बैंक का शुभारंभ किया जा रहा है शीघ्र ही राठौर मोबाइल बैन हिंदुस्तान पैट्रोलियम कंपनी अपने सीएसआर फंड से उपलब्ध कराएगी  ।




जिले के सभी 9 विकास खंडों के लिए एक एक मोबाइल वैन उपलब्ध कराई जाएगी । सभी मोबाइल बैन में एक एमबीबीएस डॉक्टर दो फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ के साथ सभी आवश्यक दवाइयां व सामग्री उपलब्ध होगी ।
इस मोबाइल बैन के चल जाने से लोगों को उनके गांव और घर पर ही उचित इलाज व परामर्श तथा दवाइयां निशुल्क रूप में उपलब्ध हो जाएंगे । यह पहला मौका है जब कोई सरकार देशवासियों के लिए उनके घर पर ही सारी सुविधाएं मुहैया करा रही है  ।

                    


सांसद दद्दन मिश्रा ने ने आज ही सदर विकास खंड के ग्राम बाजपुर में सोलर लाइट लगाने का शुभारंभ किया । जनपद बलरामपुर क्षेत्र के लिए इरेडा कंपनी द्वारा 750 सोलर लाइट उपलब्ध कराई जाएगी जिसका शुभारंभ आज सांसद दद्दन मिश्र व विधायक सदर पलटू राम ने बैजपुर गांव से किया । सांसद ने बताया कि इरेड़ा कंपनी अपने सीएसआर फंड से बलरामपुर जिले के लिए 750 सोलर लाइट उपलब्ध कराएगी । 



उन्होंने कहा कि सोलर लाइटों के लगने से गांव के सार्वजनिक स्थानों पर बिजली ना रहने पर भी प्रकाश की सुविधा उपलब्ध होगी और वहां के लोगों को इससे काफी फायदा मिलेगा । कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी संजय शर्मा,  भाजपा मीडिया प्रभारी डी पी सिंह, अरविंद त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कमलेश पासवान, बृजेंद्र तिवारी मंडल अध्यक्ष , आकाश पांडे, पवन शुक्ला, सेतुबंध त्रिपाठी सेतु बाबा व विजय शुक्ला प्रधान कलंदरपुर सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे