अखिलेश्वर तिवारी/राजेश दुबे
बलरामपुर सादुल्लाहनगर ।। सादुल्लाहनगर क्षेत्र के रईस मंजिल परिसर में न्यू स्विफ्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग छः सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सुझाव व मुफ्त दवाएं वितरित की गई ।
जानकारी के अनुसार सादुल्लाह नगर स्थित रईस मंजिल परिसर में पावर सामाजिक संस्था के संरक्षक शफीक सिददीकी के संयोजन में आयोजित चिकित्सा शिविर का उद्घाटन फीता काटकर कर सामाजिक कार्यकर्ता जावेद सलीम सिददीकी ने किया । मुख्य अतिथि जावेद सलीम सिददीकी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जन सामान्य के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के तमाम असहाय व आर्थिक गरीबों को चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा।
मुख्य अतिथि ने पावर संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की परवेज उमर ने चिकित्सा शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए व हर संभव सहायता का आश्वासन दिया । चिकित्सा शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर जुवेरिया आफताब, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुहम्मद आफताब, डाक्टर अभिषेक चिकित्साधिकारी सीएचसी सादुल्लाहनगर, डाक्टर एन ए अंसारी, डाक्टर परवेज अशरफ आदि चिकित्सकों ने लक्ष्मी शुक्ला, अब्दुल मन्नान, अतीउल्लाह, रूपा देवी, ज्ञान यती, अमिति, जमुना देवी, रामचंद्र, साधूचरण, राम औतार, संतोखी सहित 563 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया आवश्यक सुझाव व मुफ्त दवाएं वितरित की गई उक्त मुफ्त चिकित्सा शिविर के आयोजन में शफीक सिददीकी, कमर सिददीकी, शेख अब्दुल खालिक चौधरी, अल्ताफ, शाबान, रियाज, मुहम्मद इरफान ,जावेद, शोएब, नबी खान, एजाज,ज्योति शर्मा, अश्विनी शर्मा का विशेष योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ