वासुदेव
अयाेध्या: रविवार काे टेढ़ीबाजार स्थित यादव पंचायती मन्दिर में सम्पन्न हुई यादव महासभा की बैठक में निर्णय लिया गया कि वह साकेत गैस एजेन्सी संचालक विंध्याचल यादव के साथ है। महासभा उनके लिए आर-पार की लड़ाई काे तैयार है तथा हरसम्भव मदद करेगी। यादव महासभा के सभी लाेगाें ने पूर्वमंत्री तेजनारायण पाण्डेय के विरूद्ध माेर्चा खाेल दिया है।
सभी ने एक स्वर में कहाकि पूर्वमंत्री पवन पाण्डेय विंध्याचल यादव व उनके परिवार के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमें काे तत्काल वापस करवायें। नहीं ताे इसकी शिकायत सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की जायेगी। इस माैके पर विंध्याचल यादव ने कहाकि मेरे और मेरे परिवार के ऊपर दर्ज मुकदमें फर्जी व मनगढंत है, जिसकाे अवनीश पाण्डेय तथा गाैरव अग्रवाल ने रूपये के लेन-देन काे लेकर दर्ज कराया है। इसके विराेध में जब हम लाेग एफआईआर दर्ज कराते हैं। ताे उसमें एफआर लगा दिया जाता है कि यह बदले की भावना से दर्ज कराया जा रहा है। श्री यादव टेढ़ी बाजार स्थित यादव पंचायती में यादव महासभा की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहाकि ठीक है हमारा पहले से कुछ थाेड़ा विवाद उनसे चल रहा था।
लेकिन इसका यह मतलब नही की मेरे ऊपर, मेरी बहू व अन्य पारिवारिक सदस्यों के ऊपर अननाेन नाम से फर्जी एफआईआर दर्ज करा दिया जाए। यह सारे फर्जी मुकदमें पूर्वमंत्री तेजनारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय की शह पर जिले की अलग-अलग काेतवाली में दर्ज कराए गए हैं। इस बात को उन्होंने स्वीकारा भी है। जब हमारे प्रतिनिधि मण्डल के लाेग उनसे मिलने गए थे। ताे पूर्वमंत्री ने कहा था कि अभी १०-१५ मुकदमें इनके ऊपर और दर्ज करायेंगे। मेरे पुत्र अभिषेक यादव ने पवन पाण्डेय काे छाेड़कर कभी किसी काे नही देखा और बराबर उन्हीं के साथ रहा। लेकिन उसका यह श्रेय मिला कि अभिषेक डेढ़ महीने से जेल में है। मैं डेढ़ महीने से अन्यत्र शहराें में रह रहा हूं। जब मुझे गिरफ्तारी पर राेक लिए काेर्ट से स्टे आर्डर मिला। तब जाकर मैं घर आया हूं। मेरी बहू आज भी मेरे घर पर नही है। दाे महीना हाे गया। उसकाे बाहर रहना पड़ रहा है। उसके दाे छाेटे-छाेटे बच्चे हैं। विंध्याचल यादव ने कहाकि मेरे और मेरे परिवार के ऊपर जितने भी मामले दर्ज हैं। वह पूर्वमंत्री तेजनारायण के इशारे पर हैं। वही इस मामलाें में इनवाल्व हैं।
रही बात प्रशासन कि ताे उसकी भूमिका इसमें संदिग्ध है। मुझे लगता है प्रशासन के ऊपर राजनीतिक दबाव है ऐसा हाे जाता है। जब हम लाेगाें ने विपक्षियाें के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया। ताे उसमें एफआर लगा दिया गया कि यह बदले की भावना से दर्ज कराया गया है। इसलिए आज हमने यादव समाज के लाेगाें की बैठक बुलाई है। समाज हमारी मदद करे और बताए कि इस मामले में मैं अब क्या करूं। उन्होंने कहाकि इस बात काे अधिकारी भी कहते हैं कि आपके ऊपर फर्जी मुकदमा लगाया गया है। हाइकाेर्ट ने ताे साफ-साफ लिखा है कि एवीडेंस काे देखते हुए यह लगता है इसमें काेई गम्भीर अपराध नही है।
श्री यादव ने कहाकि सिर्फ हमें और हमारे परिवार काे फंसाने के लिए सारे षड्यंत्र रचे गए हैं। हमारा प्रशासन कहता है कि हम मजबूर हैं हमारे ऊपर दबाव है। अब दबाव किसका है यह हम नही बता सकते। हम-हमारा परिवार पिछले छ: महीनाें से इधर उधर सफर कर रहा है। हमकाे आखिर तक बताया गया कि पंचायत हाेगी व आपका समझाैता करा दिया जायेगा। लेकिन ऐसा नही हुआ। जब हमारे ऊपर नान वैल्युवल वारंट(एनवीडब्लू) हाे गया। तब हम सजग हुए। नही ताे हम भी गिरफ्तार हाे गए हाेते। बाद में मैनें गिरफ्तारी पर राेक के लिए काेर्ट से स्टे आर्डर ले लिया। अब अपने समाज के ऊपर मैंने सब कुछ छाेड़ दिया है।
वही जैसे कहेंगे वैसा मैं करूंगा। इस माैके पर मुख्य रूप से यादव महासभा प्रदेश अध्यक्ष रामशंकर यादव, जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, सुखदेव यादव, आनंद गाेपाल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअचल यादव, उमेश यादव, लड्डूलाल यादव, पूर्व साकेत छात्रसंघ अध्यक्ष वंशीलाल यादव व अमर बहादुर यादव, पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अवधेश यादव, साकेत छात्रसंघ अध्यक्ष आभास यादव, आनन्द दास, इन्द्रपाल यादव, चाै.बलराम यादव, राममूर्ति यादव, राधेश्याम यादव, अभय यादव, अनुभव यादव आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ