गोंडा: रविवार देर रात्री तेज रफ़्तार पल्सर अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गिर जाने से बाइक सवार तीन युवाओ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी |
प्राप्त जानकारी के अनुसार वजीरगंज थाना क्षेत्र के गौरिया छोटकी गाँव निवासी सियाराम यादव पुत्र भगवती प्रसाद यादव के युवा पुत्र हरीराम (३० वर्ष ), छांगुर यादव (२५ वर्ष) पुत्र मुखलाल यादव निवासी गढ़ी महाराष्ट्र के पूणे में रहकर जीविकोपार्जन करते थे
और वही से कमा कर लौटने के उपरांत हरिराम के बड़े भाई धनीराम पल्सर बाइक से मनकापुर रेलवे स्टेशन से रविवार के देर रात्री में साथ लेकर घर जा रहे थे
![]() |
| फ़ाइल फोटो मृतक |
कि मनकापुर थाना क्षेत्र के टिकरी जंगल स्थित ऊंटघाट पुल के समीप तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित हो कर गड्ढे में चली गयी जिससे बाइक सवार तीनो लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी |
पूरी रात तीनो शव जंगल में पड़े रहे उधर परिजन आने वाले युवा पुत्रो का रात भर इन्तजार करते हुवे सुबह खोजबीन करने निकल पड़े | सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुची मनकापुर पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ