अखिलेश्वर तिवारी/अंकुर गर्ग
बलरामपुर ।। भारत नेपाल सीमा से लगे बलरामपुर जिले की श्रावस्ती लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान में नेपाली क्षेत्रों में रह रहे दोहरी नागरिकता के वोटरों को मतदान करने से सख्ती से रोका जायेगा l इसके लिये सीमावर्ती थानाक्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है और नेपाल के अधिकारियों से मदद भी ली जा रही है l
जनपद में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे और इसके लिए तैयारियां भी कर ली गई हैं । संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों को भी चयनित कर लिया गया है, साथ ही हर प्रकार की गतिविधि पर नजर रखे जा रहे हैं ।
यह जानकारी आज यहां देते हुये जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने आदर्श आचार संहिता लगने के बाद आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि श्रावस्ती संसदीय सीट पर कुल 19 लाख बानवें मतदाताओ में दस लाख इकतीस हजार सात सौ अठ्ठारह पुरूष , आठ लाख अड़सठ हजार दो सौ चौरानवे महिला और अस्सी अन्य शामिल वोटर आगामी बारह मई को छठवें चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे l
उन्होने बताया कि श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र में शामिल जिले की तुलसीपुर , गैसडी और बलरामपुर (सुरक्षित ) समेत तीन विधानसभाओं में कुल 170 मतदानकेन्द्रो को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है l इन सभी केन्द्रो पर मतदान के दौरान वीडियोग्राफी के अतिरिक्त विशेष सुरक्षा प्रबंध किये गये है l जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में चुनाव में गड़बडी फैलाने की आशंका को लेकर विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहे अब तक सत्रह सौ असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर पाबंद किया जा चुका है l
उन्होने बताया कि पुनरीक्षण में वोटर लिस्ट में कुल बत्तीस हजार नये वोटर जोड़े जा चुके है जबकि 19000 को मतदाता सूची से हटाया गया है l डीएम ने बताया कि प्रत्येक विधानसभाओं में तीन तीन उड़ाका दल गठित की गयी है जो निर्धारित नकद राशि से अधिक धनराशि पर नजर रखेगी l उन्होने बताया कि मतदाताओ को अधिक से अधिक मतदान करने के लिये जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है l
जिला अधिकारी ने मीडिया कर्मियों से भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा की आप लोग भी अपने स्तर से तथा अपने समाचारों के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक अवश्य करें । प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला भी मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ