सुनील उपाध्याय
बस्ती। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। बस्ती जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राजशेखर ने फ्री एंड फेयर चुनाव की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि 2019 के चुनाव में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी बनाने के लिए जनपद में उड़न दस्ते की 15 टीम स्थाई निगरानी की 15 टीम सहायक व्यय प्रेक्षक 5 वीडियो निगरानी 5 वीडियो अवलोकन 5 मीडिया प्रमाणन की टीम गठित कर ली गयी है। जिलाधिकारी स्वयं सभी टीमों के देखरेख करेंगे। जिले में कुल 1831666 मतदाता हैं
जिनमें पुरुष 990184 और महिला 841345 तथा तृतीय लिंग 137 दिव्यांग मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जनपद बस्ती में कुल 1646 सर्विस मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। लोकसभा को 127 सेक्टर में बांटा गया है जिन में कुल मतदान केंद्र 1462 एवं मतदान स्थल की संख्या 2316 है।
राजशेखर ने बताया कि इस बार के चुनाव में जिन प्रत्याशियों के खिलाफ कोई मुकदमा खासकर आपराधिक मुकदमा दर्ज होगा उन्हें अपने मुकदमे से संबंधित लेख को अखबार व टीवी चैनल में तीन बार प्रकाशित कराना होगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ