Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चुनावी होली में बढ़ी डिमाण्ड से नेपाली शराब की आमद बढ़ने की सम्भावना








अखिलेश्वर तिवारी /अंकुर गर्ग 
बलरामपुर ।।  भारत नेपाल सीमा से लगे बलरामपुर जिले के सीमाक्षेत्रों मे होली पर्व और लोकसभा चुनाव की आहट मात्र से नेपाली शराब की आमद बढ़ने से तस्करों की पौबारह है  l जिले के पचपेड्वा ,गैसडी ,जरवा ,तुलसीपुर और हरैया समेत पांच थाने सीमावर्ती है l इनके अन्तर्गत आने वाली  गैसडी और तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्रों मे इन दिनो नेपाली शराब की चुनावी डिमाण्ड बढ़ने से तस्करो ,दलालों ,अड्डों और दारू कारोबारियों की पौबारह है l 





दरअसल ,लोकसभा चुनाव मे घोषित व संभावित प्रत्याशियों के समर्थको द्वारा पक्ष मे वोट पक्का करने के लिये किस्म किस्म के हथकण्डे अपनाये जाते है l चुनावी वायदों और जुमलों को बोलकर सांसद बनने के सपने को साकार करने के लिये आम मतदाताओं का मत अपने पक्ष मे करने  मे नेता जुटे रहते है l लेकिन नशेड़ी ,पियक्कड़ मतदाताओं को लुभाने के लिये उम्मीदवार उनकी दारू की डिमाण्ड भी चोरीछिपे पूरी करने से भी नही चूक रहे है l




इन दिनों चुनावी मौसम में आगामी इक्कीस मार्च को पड़ रही होली के रंग भरे माहौल में देशी शराब से थोड़ी सी महँगी होने के बावजूद नेपाली शराब कर्णाली और सौफी की भारतीय इलाकों मे मची धूम के कारण डिमांड बढ़ती जा रही है  l स्वादिष्ट होने के संग मुफ्त मे मिल रही विदेशी दारूl नेपाली इलाकों मे नौसादर ,चावल ,यूरिया और अन्य रासायनिक पदार्थों के मिश्रण से निर्मित की जाती है l इस अत्यंत हानिकारक नेपाली दारू खरीदकर तस्कर गैलनौ ,जेरीकैन ,ट्यूब व अन्य माध्यमों से सीमा प्रहरियो से सांठगांठ कर रेलगाडियो ,बसों व अन्य निजी वाहनों से भारतीय इलाकों मे लाकर बिक्री कर  मुनाफा कमाते है l




 इसमे सीमाक्षेत्रों मे रहने वाले गरीब परिवारों की महिलाएँ पुरुष और बच्चे भी शामिल रहते है l नेपाली शराब की कीमत करीब 85से 90 रुपये प्रति 180ml शीशी है जबकि देशी ब्राण्ड नगीना , लैला ,दबंग ,सिंघम ,मोती समेत अन्य ब्रांड की दारू के दाम लगभग 70रुपये प्रति  200ml प्रति शीशी है इसके बावजूद देशी दारू की अपेक्षा अत्यंत नशीली , स्वादिष्ट होने के कारण नशेड़ी मतदाताओं की पहली पसन्द है l 




इसीलिए नेपाली शराब भारतीय क्षेत्रों मे देशी दारू को पछाड़ कर धूम मचा रही है l यहाँ तक कि दारूगद्दी ,ठेकी ,सरकारी भांग ,मधुशाला माडल शॉप ,अंग्रेजी शराब व अन्य मदिरा की दुकानो पर गुपचुप तरीके से नेपाली शराब बटती है l चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही सुरक्षा एजेन्सियो की सख्ती के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब बिक्री करने छोटे बड़े कारोबारियों ने अभी से ही शराब एकत्र करने के जुटे है l 





 आबकारी सूत्रों के अनुसार ,चुनावी मौसम शराब की तस्करी और बिक्री और वितरण  पर प्रभावी अंकुश लगाकर रोकने के लिये टीमे छापेमारी मे लगी है l




 पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का कहना है कि सीमावर्ती सभी पांच थाना को चुनावी माहौल तथा होली त्योहार को देखते हुए सतर्क कर दिया गया है । उनका मानना है कि चुनाव के दौरान नेपाल के रास्ते सीमा पार से अवैध शराब तथा करेंसी की आवक बढ़ सकती है जिसे ध्यान में रखकर एसएसबी तथा पुलिस की टीम पूरी सतर्कता बरत रही है तथा इंटेलिजेंस टीम भी इस कार्य में लगाई गई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे