Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:वजीरगंज के चंदहा में आग लगने से तीन लोगों की गृहस्थी जल कर राख






डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज (गोण्डा) वजीरगंज क्षेत्र के चंदहा के मजरे कोंहारन पुरवा में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन लोगों की गृहस्थी जल कर राख हो गई।फायर ब्रिगेड ने आ कर आग पर काबू पाया।




कोंहारन पुरवा में प्रातः 9 बजे अज्ञात कारणों से भोनू प्रसाद के छप्पर के घर से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते सांवल प्रसाद व बुधई के भी छप्पर के घरों को अपने आगोश में ले लिया।जिसमें भोनू के डेढ़ लाख रुपए नगद ,जेवरात सहित गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक हो गया।भोनू ने रुपये अपने निर्माणाधीन मकान के लिए सामग्री खरीदने हेतु रखे थे।






साथ ही साथ बगल के सांवल प्रसाद व बुधई के भी अनाज,कपड़े,बर्तन आदि जल कर राख हो गए।सूचना पर पहुंचे डायल 100,पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह व मनकापुर से आए फायर ब्रिगेड के वाहन की सहायता से ग्रामीणों ने आग बुझाई लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।



क्षेत्रीय लेखपाल सन्तोष कुमार श्रीवास्तव ने आंकलन करने के बाद तीनों पीड़ितों की कुल क्षति 265000 रुपयों की आख्या तहसील प्रशासन को प्रेषित की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे