Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या :राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही महिला बाइक की ठोकर से गंभीर









अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।कोतवाली रूदौली की भेलसर पुलिस चौकी अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग कूढासादात गाव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही महिला को बाईक सवार ने मारी टक्कर जिसमे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई सूचना पर पहुची डायल 100 पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल महिला को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूदौली ले गई जहां पर हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय अयोध्या फैजाबाद रिफर कर दिया।


          


जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर मे समय लगभग डेढ बजे कोतवाली रूदौली की भेलसर पुलिस चौकी अन्तर्गत ग्राम कूढासादात के पास पैदल राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय रौजागांव चीनी मिल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाईक सवार पंकज कुमार पुत्रजुग्गीलाल निवासीगुल्चप्पा खुर्द कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या , सरायं अहमद थाना पटरंगा ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे सुन्दारा पत्नी विश्वनाथ 50 निनासी सराय अहमद थाना पटरंगा गम्भीर रूप से घायल हो गई सूचना पर पहुचीं डायल 100 पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी रूदौली ले गए जहां पर हालत गम्भीर होने पर सीएचसी चिकित्सक मुईनुद्दीन ने जिला चिकित्सालय अयोध्या फैजाबाद रिफर कर दिया घायल महिला ने बताया कि वह सिन्नी सडवा रानीमऊ मे शादी मे शिरकत करने जा रही थी ।




डायल 100 पुलिस पीआरवी 0922 के सुशील कुमार व सुनील कुमार ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य रूदौली मे भर्ती कराया है। उक्त सम्बन्ध मे सीएचसी चिकित्सक मुईनुद्दीन ने बताया कि महिला का पैर टूट गया है इसलिए उसे 108 एम्बुलेन्स की मदद से जिला चिकित्सलाय अयोध्या फैजाबाद रिफर कर दिया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे