Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या: असलहे के बल पर 45 हज़ार की लूट








अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।कुमार गंज थाना क्षेत्र के तेधा गांव के समीप बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े रिटार्यड वनकर्मी से असलहे के बल पर 45 हज़ार रुपये लूट कर लुटेरे फरार हो गए।मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे थाना कुमारगंज के तेंधा गाव लापता प्रसाद नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कैम्पस मे स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 45 हज़ार रुपए निकाल कर घर लौट रहे थे।






जैसे गांव के बाबा की कुटिया के समीप साइकिल से पहुचे तैसे पीछे से आ रहे दो बाइक सवार लुटेरे ने बाइक समाने खडी कर दिया।और रुपए भरा झोला लेकर भाग निकले मामले की जानकारी ग्राम प्रधान ने थानाध्यक्ष के साथ सीओ मिल्कीपुर को दी।सूचना मिलते ही सीओ रुचि गुप्ता एसपी ग्रामीण ए के सिह घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल कर बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज भी ली।



इस बाबत मे सीओ रुचि गुप्ता ने लूट की वारदात को स्वीकार करते हुए कहा कि लालता बैंक से रुपये निकाल कर जा रहा था।जिससे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश ने रुपए छीन लिए है घटना स्थल की जांच कर बैक से सीसीटीवी फुटेज लेकर टीम लगा दी गई है शीघ्र ही खुलासा कर दिया जायेगा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे