Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केन्द्रों का डीएम ने किया निरीक्षण









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने मूल्यांकन केन्द्रों के निरीक्षण में सेन्ट अन्थोनी इण्टर कालेज, पी0बी0 इण्टर कालेज एवं के0पी0 इण्टर कालेज में अध्यापकों द्वारा मूल्यांकन कार्य को देखा और कार्मिकों के बैठने की व्यवस्थाओं को भी देखा।





 उन्होने केन्द्र व्यवस्थापक को निर्देशित करते हुये कहा कि मूल्यांकन केन्द्रों पर लाइट, पानी, पंखा आदि की व्यवस्थायें पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने सेन्ट अन्थोनी इण्टर कालेज में पानी वाटर कूलर खराब स्थिति में था उसे जिला विद्यालय निरीक्षक को ठीक कराने के लिये निर्देशित किया। उन्होने मूल्यांकन केन्द्र सेन्ट अन्थोनी में मुख्य द्वार से प्रवेश न करने के लिये निर्देशित किया। 





उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन-जिन केन्द्रों पर मूल्यांकन किया जा रहा है वहां पर दवा एवं डाक्टर आदि की व्यवस्था पूर्ण करा लेंं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विद्य़ालय निरीक्षक एस0पी0 यादव सहित सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे